Kiara advani age , height , husband , real name, movies,and biography
कियारा आडवाणी भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री है और उसने बहुत सारी फिल्मों में अभिनय किया है जैसे कि भूल भुलैया 2, शेरशाह, कबीर सिंह और गुड न्यूज। कियारा आडवाणी के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
जीवन परिचय ( bio )
पूरा नाम | आलिया अडवाणी |
उपनाम | आलिया |
जन्म तारीख | 31 जुलाई 1992 |
आयु | 32 साल |
जन्म स्थान | मुंबई ,महाराष्ट्र , भारत |
राशि | सिंह |
मूल निवास | मुंबई , महाराष्ट्र , भारत |
धर्म | सिंधी हिंदू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
विद्यालय | कैथेड्रा एंड जॉन कॉनोन स्कूल , मुंबई |
कॉलेज | जय हिंद कॉलेज फॉर मास कम्युनिकेशन , मुंबई |
शिक्षा | ग्रेजुएट |
पेशा | अभिनेत्री |
शौक | पर्वत पर चढ़ना |
फेमस रोल | कबीर सिंह |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
ऊंचाई | 5 फीट 5 इंच |
वजन | 55 किलोग्राम |
बालो का रंग | भूरा |
आंखो का रंग | हल्का भूरा |
कियारा अडवाणी जन्म और शिक्षा
कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1992 में महाराष्ट्र के मुंबई में हुए। कियारा का बचपन मुंबई में ही बीता। कियारा एक सिंधी परिवार से तालुका रखती है। कियारा ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के केथेड्रल एंड जॉन कोनन स्कूल से करी है। कियारा ने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। कियारा का वजन 55 किलोग्राम है। कियारा की ऊचाई 5 फुट 5 इच है। कियारा की राशि सिंह राशि है।
कियारा आडवाणी का परिवार

कियारा अडवाणी के पापा का नाम जगदीप आडवाणी है और पेशे से वह एक बिजनेसमैन है। कियारा की मम्मी का नाम जेनवीव जाफरी है और पेशे से वह एक टीचर है।कियारा का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम मिशाल अडवाणी है। कियारा अडवाणी की एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम इशिता आडवाणी है। कियारा अडवाणी के पति का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा है और उनकी शादी 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर में सूर्यगढ़ में हुई।
कियारा आडवाणी की शुरुआत
कियारा आडवाणी को बचपन से ही अभिनय मैं बहुत ही रुचि थी।उसे बचपन से ही नए-नए कपड़े पहनने का शौक था। कियारा को फिल्मों में पहला मौका सलमान खान की वजह से मिला। उसकी पहली मूवी फुगली थी जिनके प्रोड्यूसर सलमान खान थे और उन्होंने ही कियारा को उसका नाम बदलने की सलाह दी क्योंकि आलिया भट्ट नाम की हीरोइन पहले से इंडस्ट्री मे थी।
कियारा अडवाणी का करियर
कियारा आडवाणी ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में कॉमेडी फिल्म फुगली से की थी। यह मूवी सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी हुई थी और वह बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।
2016 में एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी मे कियारा ने सुशांत सिंह के अपोजिट काम किया था। यह मूवी एम एस धोनी की बायोपिक थी और उसमें कियारा ने एम एस धोनी की पत्नी साक्षी का रोल किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसी साल कियारा की एक और फिल्म आई जिसका नाम ” मशीन ” था और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
2018 में कियारा ने करण जौहर की वेब सीरीज ” लस्ट स्टोरी ” में काम किया जिसमें उसके ऑपोजिट विकी कौशल थे। इसी साल कीयारा नें तेलुगू मूवी में अपना डेब्यू किया और महेश बाबू के अपोजिट “भारत एने नेनु” नाम की मूवी में काम किया और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। 2019 में एक और तेलुगू मूवी में काम किया जिसका नाम था ” विनया विद्याया रामा ” और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
2019 में कियारा ने संदीप रेड्डी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर के अपोजिट काम किया और इस मूवी ने 300 करोड़ से भी ऊपर की कमाई की और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इसी साल कियारा की एक और मूवी आए जिसका नाम गुड न्यूज़ था। जिसमें उसके ऑपोजिट दिलजीत दोसांझ थे और उनके साथ अक्षय कुमार और करीना कपूर ने भी इस मूवी में काम किया । दोनों मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे और गुड न्यूज़ के लिए कियारा को आईफा में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।
2020 में किया रानी नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज गिल्टी में काम किया जिसमें उसने ननकी दत्त नाम की कॉलेज स्टूडेंट का रोल प्ले किया था और इसमें उसकी काफी तारीफ भी हुई और उसे बेस्ट एक्ट्रेस इन ए वेब ओरिजिनल फिल्म एट फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला। इसके बाद इसी साल कियारा ने लक्ष्मी नाम की हॉरर मूवी में काम किया जिसमें उसने अक्षय कुमार की वाइफ का रोल प्ले किया। उसके बाद उसकी एक और कॉमेडी मूवी आई जिसका नाम था इंदु की जवानी।
2021 में कियारा ने एक आर्मी ऑफिसर विक्रम बत्रा की जीवन पर आधारित मूवी शेरशाह में विक्रम बत्रा की गर्लफ्रेंड का रोल किया। इस मूवी को डिजिटल अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया और यह मूवी सबसे ज्यादा देखे जाने वाली मूवी बनी। इस मूवी की वजह से किया रखो फिल्म फेयर बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला।
2023 में उसने सत्य प्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन के अपोजिट काम किया। इस मूवी की वजह से कियारा को फिल्म फेयर बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला। उसके 2 साल बाद कियारा ने तेलुगू मूवी गेम चेंजर में रामचरण के अपोजिट काम किया।
मूवी लिस्ट
साल | मूवी नाम | रोल नाम | नोट |
2014 | फुगली | देविका शर्मा | |
2016 | एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी | साक्षी रावत | |
2017 | मशीन | सराह थापर | |
2018 | भारत एने नेनु | वसुमठी | तेलुगु फिल्म |
2018 | लस्ट स्टोरीज | मेघा उपाध्याय | करन जोहर की वेब स्टोरी |
2019 | विनाया विधेया रामा | सीता | तेलुगु फिल्म |
2019 | कलंक | लाजो | |
2019 | कबीर सिंह | प्रीति | |
2019 | गुड न्यूज़ | मोनिका बत्रा | |
2020 | गिल्टी | ननकी दत्ता | |
2020 | लक्ष्मी | रश्मि राजपूत | |
2020 | इंदु की जवानी | इंदु गुप्ता | |
2021 | शेरशाह | डिंपल चीमा | |
2022 | भूल भुलैया 2 | रीत ठाकुर | |
2022 | जुग जुग जियो | नैना शर्मा | |
2022 | गोविंद नाम मेरा | सुक्कू शेट्टी | |
2023 | सत्य प्रेम की कथा | कथा कपाड़िया | |
2025 | गेम चेंजर | दीपिका | |
2025 | टॉक्सिक ए फेयरी टेल फोर ग्रोन उपस | आने वाली फिल्म | |
2025 | वॉर 2 | आने वाली फिल्म |
म्यूजिक वीडियो
साल | म्यूजिक वीडियो टाइटल | सिंगर |
2018 | “ उर्वशी “ | यो यो हनी सिंह |
2020 | ” कुड़ी नू नाचने दे “ | विशाल ददलानी, सचिन, जिगर |
2020 | ” मुस्कुराएगा इंडिया “ | विशाल मिश्रा |
इंट्रेस्टिंग फैक्ट
- कियारा एक सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती है।
- अशोक कुमार और सईद जाफरी कियारा के दादा और अंकल लगते हैं।
- उसको बचपन से ही फैशनेबल कपड़े पहनने का शौक था।
- कियारा पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और 12 वी में उसके 92% मार्क आए थे।
- विप्रो बेबी शॉप की एडवरटाइज में कियारा उसकी मम्मी के साथ दिखी थी।
- कियारा और ईशा अंबानी अच्छी दोस्त है।
- कियारा अडवाणी लियोनार्डो डी कैप्रियो की बहुत बड़ी फैन है।