Randeep Hooda biography in hindi 2025

रणदीप हुड्डा, नेट वर्थ, मूवी, वेब सीरीज, वाइफ, बायोग्राफी, मूवी लिस्ट, उम्र, न्यू मूवी, मैरिज, सीरीज। Randeep Hooda biography in hindi, net worth, movies, web series, wife, biography, movie list, age, new movie, marriage, series

रणदीप हुडा एक भारतीय अभिनेता है जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अभिनय करते है। रणदीप मॉनसून वेडिंग, साहेब बीवी और गैंगस्टर, जन्नत 2, हाईवे, किक, सुल्तान, स्वतंत्र वीर सावरकर जैसी हिट फिल्मों मे अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। रणदीप हुड्डा के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो Randeep Hooda biography in hindi को अंत तक जरूर पढ़ें।

जीवन परिचय ( Randeep Hooda biography in hindi )

पूरा नामरणदीप हुड्डा
उपनाम रणदीप
जन्म तारीख20 अगस्त 1976
उम्र 48 साल
जन्म स्थान जसिया गांव, रोहतक , हरियाणा
राशिसिंह राशि
मूल निवासजसिया गांव, रोहतक, हरियाणा
धर्महिंदू
राष्ट्रीयता भारतीय
विद्यालय मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ़ स्पोर्ट्स , हरियाणा, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम, न्यू दिल्ली
कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी, दिल्ली, मास्टर इन बिजनेस मैनेजमेंट एंड हुमन रिसोर्स डेवलपमेंट इन मेलबॉर्न, ऑस्ट्रेलिया
शिक्षाग्रेजुएट, मास्टर इन बिजनेस मैनेजमेंट एंड हुमन रिसोर्स डेवलपमेंट
पेशा अभिनेता
शौक घुड़सवारी
फेमस रोल एसीपी एंजेल विल्सन ( ओंस अपऑन ए टाइम इन मुंबई )
वैवाहिक स्थितिविवाहित
ऊंचाई 5 फुट 11 इंच
वजन 60 किलोग्राम
बालों का रंगकाला
आंखों का रंगगहरा भूरा

रणदीप हुड्डा जन्म और शिक्षा

रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक जिले के जेसिया गांव में हुआ। उसका बचपन रोहतक के जासिया गांव में बीता । उसने अपने स्कूल की पढ़ाई मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल से करी है। उसने बाद में न्यू दिल्ली के आरके पुरम के दिल्ली पब्लिक स्कूल से सेक करी है। उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और वहीं से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करी। रणदीप हुड्डा ने बाद में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बिजनेस मैनेजमेंट ओर हुमन रिसोर्स डेवलपमेंट में मास्टर की डिग्री प्राप्त करी। उसकी ऊंचाई 5 फुट 11 इंच है। उसकी राशि सिंह राशि है

Randeep Hooda family

रणदीप हुड्डा का परिवार

रणदीप हुड्डा के पापा का नाम रणवीर हुडा है और वह एक डॉक्टर और प्रोफेसर है। उसकी मम्मी का नाम आशा हुड्डा है और वह एक सोशल वर्कर और पॉलिटिशियन है। उसका एक भाई है जिसका नाम संदीप हुड्डा है और वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसकी बहन का नाम अंजली हुडा सागवान है और वह एक डॉक्टर है। उसने 2023 में मणिपुर की एक्ट्रेस लीन लैशराम से शादी की है।

Randeep Hooda and his wife

रणदीप हुड्डा की शुरुआत

रणदीप हुड्डा ने बताया कि उनका बचपन उनकी नानी के साथ रोहतक के जेसिया गांव में बीता। रणदीप के पिता एक सर्जन है इसीलिए उसके माता-पिता एक देश से दूसरे देश में जाते रहते हैं जहां पर भी उसके पिता काम करते है। रणदीप हुड्डा अपने माता-पिता से छुट्टियों में ही मिल पाते थे। स्कूल के दिनों में रणदीप हुड्डा स्विमिंग , पोलो और घुड़ सवारी जैसी स्पर्धा में भाग लिया करते थे। इन स्पर्धा में रणदीप हुड्डा ने नेशनल लेवल पर मेडल भी जीते है।

रणदीप हुड्डा ने स्कूल के नाटकों मे भाग लेना शुरू किया। वह स्कूल के नाटक में भाग लिया करते थे उनमें से एक नाटक को उन्होंने डायरेक्टर भी किया है। उन्हें लोगों के सामने दिखने में आनंद आता है। उनका परिवार उन्हें डॉक्टर बनना चाहता था पर उन्होंने न्यू दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल में एडमिशन लिया। रणदीप हुड्डा अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न मे बैचलर मार्केटिंग की पढ़ाई और बिजनेस मैनेजमेंट ओर हुमन रिसोर्स मैनेजमेंट में मास्टर की पढ़ाई करते करते चाइनीस रेस्टोरेंट, कार वॉश, वेटर, टैक्सी ड्राइवर की पार्ट टाइम जॉब्स करी। रणदीप हुड्डा अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत वापस लौट आए। यहां आकर उन्होंने एयरलाइन के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम करना शुरू किया। उन्होंने दिल्ली के थिएटर में काम करना और मॉडलिंग करना शुरू किया। “अपने आप से सीखो “नाम के नाटक की रिहर्सल कर रहे थे तभी डायरेक्टर मीरा नायर ने रणदीप हुड्डा को देखा और उसे अपनी अगली फिल्म के लिए ऑडिशन देने के लिए कहा। रणदीप हुड्डा को ऐसे मीरा नायर की फिल्म मॉनसून वेडिंग में काम करने का मौका मिला।

रणदीप हुड्डा का करियर

2001 मे रणदीप हुड्डा ने मीरा नायर की फिल्म मॉनसून वेडिंग में एक एनआरआई युवक का किरदार निभाया जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है। यह फिल्म कमर्शियली सक्सेसफुल रही। इस फिल्म में काम करने के 4 सालों तक रणदीप हुड्डा ने दूसरे प्रोजेक्ट का इंतजार किया तब तक उन्होंने थिएटर और टेलीविजन कमर्शियल में काम करके अपने आपको फाइनेंशियल सपोर्ट किया। उन्होंने न्यू दिल्ली के नेशनल स्कूल का ड्रामा मे नसरुद्दीन शाह द्वारा लिए जाने वाले एक्टिंग के वर्कशॉप को अटेंड किया।

2005 मे रामगोपाल वर्मा की गैंगस्टर फिल्म डी में रणदीप को मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला और इस फिल्म में उसकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ भी हुई। इसके बाद रणदीप ने डरना जरूरी है, रिस्क, रूबरू, लव खिचड़ी जैसी फ्लॉप फिल्मों में काम किया।

2010 मे उसने मिलन लूथरिया की फिल्म वंश अपऑन ए टाइम इन मुंबई मैं काम करने का मौका मिला। यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म थी जिसमें मुंबई के क्राइम ऑर्गेनाइज्ड के उदय के बारे में बताया गया है। इस फिल्म में उसके साथ अजय देवगन, इमरान हाशमी, कंगना रानाउत और प्राची देसाई ने काम किया है। इस फिल्म में उसने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। यह फिल्म हिट रही और उसके बाद रणदीप को फिल्मों की ऑफर आने लगी।

2011 मे उसने तिग्मांशु धूलिया की रोमांटिक थ्रिलर साहिब बीवी और गैंगस्टर फिल्म में काम किया। इस फिल्म में उसके साथ जिमी शेरगिल और माही गिल थे। इस फिल्म में रणदीप ने एक ऐसे गैंगस्टर की भूमिका निभाई जो ड्राइवर का काम करते एक विवाहित स्त्री के प्यार में पड़ता है।

2012 में उसने कुणाल देशमुख की क्राइम थ्रिलर जन्नत 2 में काम किया। इस फिल्म को मैक्स रिव्यू मिले पर यह फिल्म कमर्शियली सक्सेसफुल रही। इस फिल्म में रणदीप की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। इसी साल उसने पूछा भट्ट थी की थ्रिलर जिस्म 2 में काम किया। इस फिल्म में उसके ऑपोजिट सनी लियोन ने काम किया है। इस फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले। इसी साल उसने मधुर भंडारकर की ड्रामा फिल्म हीरोइन में काम किया। इस फिल्म के लिए पहले अरुणोदय सिंह को पसंद किया गया था पर उसने किसी कारणवश यह फिल्म छोड़ दी। इसलिए यह फिल्म रणदीप को मिली। इस फिल्म में रणदीप के साथ करीना कपूर और अर्जुन रामपाल ने काम किया है। इस फिल्म में उसने क्रिकेटर अंगद पोल का किरदार निभाया। इस फिल्म को नेगेटिव और मिक्स रिव्यूज मिले।

2013 में उसने विशेष भट्ट की मर्डर 3 में काम किया। इस फिल्म में उसके साथ अदिति राव हैदरी और सारा लोरेंन थी । इस फिल्म में उसने विक्रम नाम के फोटोग्राफर का किरदार निभाया। इसी साल उसने जॉन डी नाम की फिल्म में काम किया जिसमें उसके साथ नसरुद्दीन शाह थे।

2014 में उसने इम्तियाज अली की हाईवे फिल्म में काम किया। इस फिल्म में उसके साथ आलिया भट्ट थी। इस फिल्म में उसने एक ट्रक ड्राइवर का किरदार निभाया है। इसी साल उसने साजिद नाडियाडवाला की एक्शन फिल्म किक में काम किया। इस फिल्म में उसके साथ सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीस थे। यह फिल्म सबसे बड़ी हिट रही।

2016 में उसने उमंग कुमार की बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म सरबजीत में काम किया। इस फिल्म में उसने सरबजीत सिंह का किरदार निभाया जो पाकिस्तान द्वारा पकड़ लिया जाता है और उनके अत्याचारों से उसकी मृत्यु हो जाती है। इस फिल्म के लिए रणदीप ने 28 दिन में 18 किलोग्राम वजन कम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही। इसी साल उसने दीपक तिजोरी की फिल्म दो लफ्जों की कहानी में काम किया। इस फिल्म में के अपोजिट काजल अग्रवाल ने काम किया है। यह फिल्म कोरियन फिल्म ऑलवेज की रीमेक थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसी साल उसने सुल्तान मूवी में काम किया। इस फिल्म में उसके साथ सलमान खान और अनुष्का शर्मा थे। इस फिल्म में उसने सुल्तान के कोच का किरदार निभाया था।

2024 में उसने विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर में काम किया। इस फिल्म उसके ऑपोजिट अंकिता लोखंडे ने काम किया है। इस फिल्म में उसने विनायक दामोदर सावरकर का किरदार निभाया।

मूवी लिस्ट

सालमूवी टाइटलरोल नाम
2001 मॉनसून वेडिंग राहुल चढ़ा
2005डी देसू
2006 डरना जरूरी है अजय दोशी
2007 रिस्क सूर्यकांत सातम
2008 रू बा रू निखिल सिंह
2009 मेरे ख्वाबों में जो आए जय हार्ड
2009 कर्म और होली देव कोहली
2009 लव खिचड़ी वीर प्रताप सिंह
2010 वन्स अपऑन ए टाइम इन मुंबई एसीपी एंजेल विल्सन
2011 साहेब बीवी और गैंगस्टर ललित
2012 जन्नत 2 एसीपी प्रताप रघुवंशी
2012 कॉकटेल कुणाल आहूजा
2012 जिस्म 2 कबीर विल्सन
2012 हीरोइन अंगद पॉल
2013 मर्डर 3 विक्रम
2013 बॉम्बे टॉकीज देव
2013 जॉन डे एसीपी गौतम
2014 हाईवे महावीर भाटी
2014किक हिमांशु त्यागी
2014 रंग रसिया राजा रवि वर्मा
2014 उंगली अभय कश्यप
2015 बीबा बॉयज जीत जोहर
2015 मैं और चार्ल्स चार्ल्स शोभराज
2016 लाल रंग शंकर मलिक
2016 सरबजीत सरबजीत सिंह
2016 दो लफ्जों की कहानी सूरज सिंह राठौड़
2016 सुल्तान फतेह सिंह
2018 बागी 2 लोहा सिंह ढोल
2020 लव आज कल राघवेंद्र सिंह
2020 एक्सट्रैक्शन साजू राव
2021 राधे राणा
2023 सार्जेंट निखिल शर्मा
2024 तेरा क्या होगा लवली इंस्पेक्टर सोमवीर सांगवान
2024 स्वतंत्र वीर सावरकर विनायक दामोदर सावरकर
2025 जाट रणतुंगा / मुथुवेल करिकुलम
ज्ञात नहीं मैचबॉक्स ज्ञात नहीं

वेब सीरीज लिस्ट

साल वेब सीरीज टाइटलरोल नाम
2022 कैट गुरनाम सिंह
2023 इंस्पैक्टर अविनाश इंस्पैक्टर अविनाश मिश्रा

म्यूजिक वीडियो लिस्ट

सालम्यूजिक वीडियो टाइटलसिंगर
2023 जोहरजबीन बी प्रैंक

पुरस्कार और नॉमिनेशन

सालअवार्डकैटिगरी रिजल्ट
2006 ज़ी सिने अवॉर्ड्स बेस्ट डेब्यू एक्टर ( डरना जरूरी है ) नॉमिनेशन
2006 बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड बेस्ट डेब्यू एक्टर ( डरना जरूरी है ) नॉमिनेशन
2006 एनुअल सेंट्रल यूरोपीयन बॉलीवुड अवार्ड ब्रेक थ्रू रोल एक्टर ( डरना जरूरी है ) पुरस्कार जीता
2011 एनुअल सेंट्रल यूरोपीयन बॉलीवुड अवॉर्ड्स बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर ( वन्स अपऑन ए टाइम इन मुंबई ) नॉमिनेशन
2011 लायंस गोल्ड अवार्ड फेवरेट सपोर्टिंग एक्टर( वन्स अपऑन ए टाइम इन मुंबई ) पुरस्कार जीता
2011 ग्लोबल फिल्म अवार्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर ( वन्स अपऑन ए टाइम इन मुंबई ) नॉमिनेशन
2012 अप्सरा फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर गिल्ड अवार्ड बेस्ट एक्टर इन सर्पोटिंग रोल ( साहेब बीवी और गैंगस्टर ) नॉमिनेशन
2012 इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवार्ड बेस्ट एक्टर इन सर्पोटिंग रोल ( साहेब बीवी और गैंगस्टर ) नॉमिनेशन
2013 स्टारडस्ट अवॉर्ड बेस्ट एक्टर ( जन्नत 2 ) नॉमिनेशन
2014 स्टार डस्ट अवार्ड बेस्ट एक्टर ( हाईवे ) पुरस्कार जीता
2014 बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर इन ए सोशल ड्रामा ( हाईवे ) नॉमिनेशन
2015 स्क्रीन अवार्ड बेस्ट एक्टर ( हाईवे ) नॉमिनेशन
2015 प्रोड्यूसर गिल्ड फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल बेस्ट एक्टर ( हाईवे ) नॉमिनेशन
2015इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवार्ड बेस्ट एक्टर इन सर्पोटिंग रोल ( हाईवे ) नॉमिनेशन
2015अप्सरा फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर गिल्ड अवार्ड बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल ( किक ) नॉमिनेशन
2015अरब इंडो बॉलीवुड अवार्ड बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल ( किक ) नॉमिनेशन
2015 इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवार्ड बेस्ट एक्टर इन सर्पोटिंग रोल ( किक ) नॉमिनेशन
2015 फिल्मफेयर अवार्ड बेस्ट एक्टर ( रंग रसिया )नॉमिनेशन
2015 स्टार डस्ट अवार्ड बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल ( मैं और चार्ल्स ) पुरस्कार जीता
2016 स्क्रीन अवार्ड बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल ( मैं और चार्ल्स ) नॉमिनेशन
2016 बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर इन ए ड्रामा ( सरबजीत ) नॉमिनेशन
2016 जागरण फिल्म फेस्टिवल बेस्ट एक्टर ( सरबजीत ) पुरस्कार जीता
2016 एफ ओ आई ऑनलाइन अवार्ड बेस्ट एक्टर ( सरबजीत ) पुरस्कार जीता
2017 न्यूज़ 18 रियल मूवी अवॉर्ड बेस्ट एक्टर इन सर्पोटिंग रोल ( सरबजीत ) पुरस्कार जीता
2017 स्टार डस्ट अवार्ड बेस्ट एक्टर ( सरबजीत ) नॉमिनेशन
2021 इंडियन फिल्म एंड टेलिविजन अवॉर्ड बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल ( लव आज कल )नॉमिनेशन
2022 इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल ( राधे ) नॉमिनेशन
2023 न्यूज़ 18 रियल मूवी अवॉर्ड बेस्ट एक्टर ( कैट ) नॉमिनेशन
2023 हिट लिस्ट ओ टी टी अवार्ड बेस्ट एक्टर ( कैट ) नॉमिनेशन
2023 इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड बेस्ट एक्टर इन ओरिजिनल ( सार्जेंट ) पुरस्कार जीता
2023 लोकमत स्टाइलिश अवार्ड मोस्ट स्टाइलिश ट्रेंडसेटर मेल पुरस्कार जीता
2023 इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड बेस्ट एक्टर ड्रामा ओ टी टी ( इंस्पैक्टर अविनाश ) नॉमिनेशन
2024 इंटरनेशनल आईकॉनिक अवार्ड बेस्ट एक्टर इन वेब सीरीज ( इंस्पैक्टर अविनाश ) नॉमिनेशन

पसंद और नापसंद

पसंदीदा खाना सुशी, तंदूरी रोटी और तड़के वाली दाल, आलू गोभी, गाजर मेथी
पसंदीदा खेल शो जंपिंग

FAQ

Q1) Randeep Hooda wife ?

Ans) Lin laishram

Q2) Randeep Hooda wife age ?

Ans) 39 yr

Q3) Randeep Hooda net worth ?

Ans) 80 crores

Q4) Randeep Hooda date of birth ?

Ans) 20 August 1976

इसे भी पढ़े

Saiyami kher biography in hindi

Leave a Comment